आगरालीक्स…Agra News : आगरा शहर के सभी कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूल कल बंद रहेंगे, आदेश किए गए जारी। ( Agra News : Agra city all board School’s closed on 23th April for student’s#Agra )
आगरा में कल यानी 23 अप्रैल को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आ रहे हैं, वे ताजमहल का दीदार करेंगे। वे सुबह नौ बजे आगरा आ जाएंगे। इसे देखते हुए रूट डावर्जन किया गया है। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन के चलते रूट डायवर्जन रहेगा।
शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल रहेंगे बंद
शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल रहेंगे बंद
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर और जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र कुमार गोंड ने डीएम के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के निजी और सरकारी स्कूलों में 23 अप्रैल को छात्रों के लिए बंद रखने के आदेश जारी दिए हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के चलते रूट डायवर्जन किया गया है इसलिए शहरी क्षेत्र के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल में शिक्षक आएंगे और आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्र में खुलेंगे स्कूल
वहीं, शहरी क्षेत्र के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूल खुले रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सहित निजी स्कूल बंद नहीं होंगे।