आगरालीक्स… आगरा की क्रीमी लेयर के सदस्यों वाले आगरा क्लब के सचिव की सदस्यता दो महीने के लिए निलंबित, लगे गंभीर आरोप, 30 सितंबर को चुनाव.
आगरा क्लब के 30 सितंबर को चुनाव हैं। इससे पहले सोमवार को क्लब के पांच बार के सचिव रहे सुबीर घोष को निलंबित कर दिया गया है। सुबीर घोष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबीर घोष पर क्लब के संसाधनों का व्यक्तिगत उपयोग, आठ से 10 लोगों से घर पर सेवा कराने, वित्तीय अनियमितताएं करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विजिलेंस से कराई गई जांच
इस मामले की विजिलेंस से जांच कराई गई। 26 अगस्त को विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट क्लब प्रबंधन समिति की बैठक में रखी। इस रिपोर्ट के बाद समिति ने निर्णय लिया है।
19 नवंबर तक के लिए सचिव निलंबित
समिति की रिपोर्ट में निर्णय लेने के बाद पत्र जारी किया गया, इसमें कहा गया है कि 10 मई 2022 को सुबीर घोष ने आगरा क्लब के नियमों का उल्लंघन किया। इस मामले की जांच क्लब की अनुशाासन व विजिलेंस कमेटी ने की, कमेटी ने 26 अगस्त को अपनी रिपोर्ट दी, इसमें नियमों का उल्लंघन सही माना। सचिव सुबीर घोष को क्लब संविधान के आट्रिकल 49 बी के तहत उनकी क्लब की सदस्यता दो माह के लिए निंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
चुनाव के चलते किया गया ऐसा
इस मामले में सुबीर घोष का मीडिया से कहना है कि 30 सितंबर को क्लब के चुनाव होने हैं । चुनाव की राजनीति के लिए ऐसा किया गया है, आरोपों को बेबुनियाद बताया है।