आगरालीक्स…आगरा के दवा कारोबारी का आईफोन हुआ हैक. सिम में नहीं आ रहे थे नेटवर्क. ई—सिम एक्टिव कर हैकरों ने खाते से निकाले 25 लाख…कारोबारी के उड़ गए होश…
आगरा में साइबर ठगों ने एक दवा कारोबारी का आईफोन हैक कर उनके दो बैंक खातों से 25 लाख रपये से अधिक की रकम निकाल ली. कारोबारी को जब इसकी जानकारी हुई तो यह देखते ही होश उड़ गए. उन्होंने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.
मोबाइल में नेटवर्क आना हुए अचानक बंद
ताजगंज में शंकर ग्रींस कॉलोनी है. यहां दवा कारोबारी हिमांशु गुप्ता अपने पिता संजय के साथ रहते हैं. इनकी कोतवाली क्षेत्र में संजय फार्मा नाम से दवा की फर्म है. बैंकिंग का सारा काम वो ही देखते हैं. हिमांशु ने बताया कि 13 जुलाई की शाम को अचानक उनके आईफोन में सिम का नेटवर्क आना बंद हो गया. उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन नेटवर्क नहीं आए. अगले दिन रविवार था इसलिए उन्होंने 15 जुलाई सोमवार को नई सिम जारी कराई.
मोबाइल पर आए कैश निकलने के मैसेज
16 जुलाई को उनके फोन पर बैंक के मेसेज आए जिसमें जानकारी हुई कि उनके दो खातों बंधन बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से कई कंपनियों ने आनलाइन खरीददारी की और है कई जगह कैश ट्रांसफर भी किया गया है. दोनों एकाउंट से 25 लाख रुपये से अधिक का कैश निकाला गया है. यह देखते ही कारोबारी के होश उड़ गए. उनहोंने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है.
ई—सिम हुई एक्टिवेट, फिर ठगी
हिमांशु ने एयरटेल कस्टमर केयर पर जानकारी की तो पता चला कि 13 जुलाई को कंपनी के ऐप के माध्यम से उनके नंबर की ई—सिम एक्टिवेट की गई थी. इसके कारण उनकी सिम ने काम करना बंद कर दिया था. शातिर दो दिन तक उनके खातों से रकम निकालते रहे.