आगरालीक्स…आगरा में 10 में से 04 लोग पेट की बीमारियों से ग्रसित, वो 04 डाॅक्टर जिन्हें दिखाने के लिए लाइन लगती है, आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर वरदान साबित हो रहा है, पेट, लिवर, आंत की सभी बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे
कभी फुसरत मिले तो आगरा गेस्ट्रो सेंटर आकर देखिए। बेड़ई-कचौड़ी समेत फास्ट फूड के चटकारे लेना छोड़ देंगे। समझ आएगा कि पेट का ध्यान रखना कितना जरूरी है। अनियमित जीवनशैली, तनाव, धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन आंतों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे पाचन संबंधी रोग पनप रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक आगरा में 10 में से 04 लोग पेट की बीमारियों से ग्रसित हैं। हर कोई सुरपस्पेशियलिटी सेंटर जाना चाहता है, बेस्ट डाॅक्टर को दिखाना चाहता है। ऐसे में आगरा गेस्ट्रो सेंटर वरदान बन गया है। यहां पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों का संपूर्ण इलाज एक छत के नीचे उपलब्ध है। मरीजों को बाहर राज्यों और दूसरे सेंटरों पर भटकने की जरूरत नहीं है।

आगरा व आस-पास का सर्वश्रेष्ठ सेंटर
बहुप्रतिक्षित सुपरस्पेशियलिटी आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही पेट के रोगों की क्या स्थिति है यह भी सामने आ गया है। चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लग रही है। यह आगरा और आस-पास के क्षेत्र का पहला और पूर्ण रूप से सुसज्जित गेस्ट्रो सेंटर है, जहां आगरा में पहली बार कैप्सूल एंडोस्कोपी, गेस्ट्रोइंटेस्टाइन ट्रैक्ट कैंसर स्क्रीनिंग, आॅर्गन प्लाज्मा कोगलेटर (एपीसी), पीएच निगरानी, मैनोमीटरी आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

डाॅ. समीर तनेजा, डाॅ. दिनेश गर्ग, डाॅ. विनीत चैहान, डाॅ. पंकज कौशिक
आगरा गेस्ट्रो लिवर सेंटर रघुनाथ मेडिकल काॅम्पलेक्स, पुराना रघुनाथ सिनेमा, बाग मुजफ्फर खां रोड, सेंट जाॅर्जेज स्कूल के पास संचालित है। नवनीतम उपकरणों से सुसज्जित इस केंद्र पर आगरा के ख्याति प्राप्त पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डाॅ. समीर तनेजा, डाॅ. दिनेश गर्ग, डाॅ. विनीत चैहान, डाॅ. पंकज कौशिक मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। एमडी, डीएम और डीएनबी आहर्ताओं वाले यह सभी चिकित्सक एंडोस्कोपिक विशेषज्ञता रखने के साथ ही इनकी क्षमताओं को आगरा व आस-पास के क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से दर्ज किया जा चुका है। वे हैपेटाइटिस के साथ ही लिवर सिरोसिस, ईआरसीपी, कोलोनोस्कोपी, थैरेपी एंडोस्कोपी और कई अन्य सेवाओं सहित सभी एंडोस्कोपी विधियों में महारत रखते हैं। आगरा में इस सेंटर के खुलने से बड़ी और छोटी आंतों, यकृत, पित्त नली, पेट, पित्ताशय की थैली से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी राहत पहुंची है।