आगरालीक्स…आगरा आईटी एसोसिएशन ने शहीद स्मारक पर किया योग. फिट रहने के लिए प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प
आगरा आईटी एसोसिएशन की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहीद स्मारक संजय प्लेस में योग किया गया. स्वयं और समाज के लिए योग पर आधारित इस आयोजन में योग प्रशिक्षक पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के सत्येंद्र कुमार पाठक रहे. एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशांत गोविल की ओर से इस दौरान योग अभ्यास के साथ योग पर चर्चा भी की गई. संकल्प लिया गया कि फिट रहने के लिए हर दिन योग किया जाएगा.
