Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News : Agra Mahanagar Chemist Association provided 1200 ORS solution for traffic police…#agra
आगराटॉप न्यूज़हेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News : Agra Mahanagar Chemist Association provided 1200 ORS solution for traffic police…#agra

235

आगरालीक्स…पांच मिनट पंखा बंद होने पर जब हम गर्मी—गर्मी चिल्लाते हैं तब 40 डिग्री टेम्परेचर में बीच चौराहे खड़े रहकर गाड़ियों को दांए—बांए करना आसान नहीं, ट्रैफिक पुलिस के लिए दवा कारोबारियों की अनौखी पहल

आगरा में जिस गर्मी में एक कदम भी चलना मुश्किल साबित हो रहा है उस गर्मी में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का बीच चौराहे पर खड़े होकर यातायात व्यवस्थित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। दवा कारोबारियों ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को राहत देने के लिए अनोखा कदम उठाया है। नगर के चौराहों पर खड़े होने वाले ट्रैफिक जवानों के लिए ओआरएस घोल उपलब्ध कराया है।

महावीर जयंती के शुभ अवसर पर एसीपी ट्रैफिक आरिब अहमद के कार्यालय पुलिस लाइन पर आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगरा में तैनात ट्रैफिक कर्मियों के लिए 1200 पैकेट ओआरएस घोल उपलब्ध कराए। महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पूरे जिले में कहीं भी अगर कोई एंबुलेंस कहीं जाम में फसती है तो कंट्रोल रूम के नंबर 9454457886 पर फोन करें। ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी। संस्था के पदाधिकारियों को नए बने ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दिखाया और नई ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली को समझाया। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रचंड गर्मी में लगातार ड्यूटी करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है। नो एंटी में वाहनों को बारी—बारी पार कराना होता है। जाम लग जाए तो समस्या और बढ़ जाती है। कोई एंबुलेंस कहीं फंस जाए तब भी वे दौड़ लगाते हैं। वाहन चालकों का बर्ताव भी कई बार ठीक नहीं होता। अनगिनत समस्याएं हैं। इन हालातों में एसोसिएशन ने पहला कदम उठाया है। संस्थापक गिरधारी लाल भगत्यानी ने नए ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और शहर में तैनात ट्रैफिक पुलिस के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर चेयरमैन संजय चौरसिया, महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव तनेजा और मंत्री पंकज अग्रवाल आदि के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजीव गौतम उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!