आगरालीक्स…Agra News : आगरा के मास्टर प्लान 2031 स्वीकृत, ग्रेटर आगरा, न्यू अर्बन सेंटर, ककुआ भांडई टाउनशिप आवासीय योजनाएं तेजी से विकसित होंगी, जानें क्या है मास्टर प्लान में। ( Agra News : Agra Master Plan 2031 approved, Full Detail, New Townships in Agra #Agra)
आगरा मास्टर प्लान 2031 साल 2021 में तैयार किया गया था लेकिन हर बार मास्टर प्लान में कुछ आपत्ति लग जाती थी, यह मास्टर प्लान आगामी 10 वर्ष में शहर में किस तरह से आवासीय और औद्योगिक विकास होगा इसे देखते हुए तैयार किया गया था। सोमवार को प्रदेश सरकार ने आगरा के मास्टर प्लान 2031 को स्वीकृत दे दी। नगर नियोजक एडीए, प्रोभात कुमार पाल के अनुसार मास्टर प्लान को स्वीकृत मिल गई है। इसका प्रकाशन कराकर जन सामान्य को अवगत कराया जाएगा। एडीए बोर्ड बैठक में इसे रखा जाएगा। इसमें आवासीय योजनाओं के लिए 48 प्रतिशत भू उपयोग होगा। ग्रेटर आगरा, न्यू अर्बन सेंटर, ककुआ भांडई टाउनशिप विकसित की जाएगी।
ये है मास्टर प्लान
आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 15964 हेक्टेयर यानी 48 प्रतिशत
पार्क, खुले स्थल, मैदान, हरित पटटी सहित अन्य के लिए 4611 यानी 14 प्रतिशत
सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक के लिए भू उपयोग 3871 हेक्टेयर यानी 12 प्रतिशत
यातायात एवं परिवहन 3265 यानी 10 प्रतिशत
औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 2275 यानी सात प्रतिशत
व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 1312 हेक्टेयर यानी चार प्रतिशत
पर्यटन के लिए 625 यानी दो प्रतिशत
ये भी होगा
एत्मादपुर मदरा और बुढाना गांव की 612 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा
इनर रिंग रोड के पास मेडिसिटी विकसित किया जाएगा, यहां मेडिकल कालेज के साथ ही हास्पिटल और डाक्टरों के रहने के आवास होंगे।
प्रमुख सडकों के दोनों तरफ स्ट्रीट वेंडरों के लिए 50 50 मीटर की जमीन छोडी जाएगी, इसके साथ ही हरित पटिटका भी विकसित की जाएगी