आगरालीक्स….Agra News: नए साल पर सिकंदरा से टीडीआई मॉल, फतेहाबाद रोड तक का सफर 28 मिनट में कर सकेंगे, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक की दूरी 32 मिनट में पूरी हो जाएगी। ( Agra News: Agra Metro Journey fromTDI Mall, Fatehabad to Sikanadra in 28 Minute#Agra )
आगरा में 14 किलोमीटर के टीडीआई मॉल, फतेहाबाद रोड से सिकंदरा तक कॉरिडोर बन रहा है। इसके पहले चरण में टीडीआई मॉल से श्रीमनकामेश्वर मंदिर बिजलीघर तक मेट्रो में लोग यात्रा कर रहे हैं, 31 दिसंबर को श्री मनकामेश्वर मंदिर से आईएसबीटी तक मेट्रो का ट्रायल किया गया। जून तक पहले कॉरिडोर में टीडीआई मॉल से सिकंदरा तक मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे। 14 किलोमीटर का सफर 28 मिनट में लोग पूरा कर सकेंगे, जाम में भी नहीं फंसेंगे।
दिसंबर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दौड़ेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक ट्रैक तैयार हो रहा है। 16 किलोमीटर लंबा ट्रैक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। साल 2026 के अंत तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 32 मिनट में पहुंच जाएंगे।