आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना. फुटपाथ पर अवैध रूप से चल रही थी पार्किंग. नगर निगम ने साईं की तकिया से प्रतापुपरा तक हटाया अतिक्रमण..
आगरा नगर निगम के टास्क फोर्स द्वारा इस समय शहर में अतिक्रमण व अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम के बुल्डोजर से सड़कों और फुटपाथों पर हुए कब्जों को ध्वस्त किया जा रहा है और जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम के टास्क फोर्स ने साईं की तकिया से प्रतापपुरा तक अतिक्रमण हटाया. कार्रवाई के दौरान एसआर अस्पताल पर फुटपाथ पर पार्किंग के आरोप में 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम की टीम के बीच नोकझोक भी हुई.अभियान के दौरान फुटपाथों पर किए गए दर्जनों स्थायी और पकके अतिक्रमणों को ध्वसत किया गया. निगम की जेसीबी ने अवैध निर्माणों से अतिक्रमण को मुक्त कराया. कई दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई और भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी. नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या पार्किंग नहीं चलने दी जाएगी. आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.