आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम की टीम ने गोदाम में मारा छापा, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली, गोदाम सीज, कारोबारी पर लगाया गया जुर्माना।
आगरा में शनिवार को नगर निगम की टीम ने थाना एत्माउददौला के फाउंड्री नगर स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम को गोदाम में बड़ी मात्रा में बोरो में पैक पॉलिथिन मिली, ये पॉलिथिन प्रतिबंधित बताई जा रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारन करने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की, गोदाम को सील कर दिया है।
2.50 लाख का लगाया जुर्माना
प्रतिबंधित पॉलिथिन की बिक्री और भंडारन करने पर नगर निगम की टीम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही पूछताछ की जा रही है जिससे पता चल सके कि पॉलिथिन कहां से आ रही थी, इन्हें कहां बिक्री के लिए भेजा जा रहा था।