आगरालीक्स… आगरा में ब्लैक में रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने की सूचना पर पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड धरपकड में जुटी.
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदार से डाक्टर रेमेडेसिवीर इंजेक्शन मंगा रहे हैं, इंजेक्शन देश भर में शार्ट है। इसके चलते बाजार में 2 500 से 3500 रुपये कीमत वाला रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में 40 हजार रुपये तक में बिक रहा है, इस तरह की सूचनाएं मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई है।
पुलिस की टीम जांच में जुटी
रेमडेसिवीर इंजेक्शन ब्लैक में बिकने की सूचना पर पुलिस की कई टीम सक्रिय हो गई हैं। ब्लैक करने वालों के धरपकड में पुलिस टीम लगी हुई है।
एक मरीज को दिए जाते हैं छह इंजेक्शन
कोरोना संक्रमित मरीज को पहले दिन दो रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसके बाद एक एक इंजेक्शन चार दिन तक लगाया जाता है। इस तरह छह इंजेक्शन दिए जाते हैं। बाजार में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है, जिला प्रशासन अस्पताल के माध्यम से मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध करा रहा है।