आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पति—पत्नी को किया अरेस्ट. दोनों पर 25—25 हजार रुपये का था इनाम. 10 साल बाद पकड़ में आए…इनका कारनामा जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे…
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे पति—पत्नी को उत्तराखंड के हरिद्वार से अरेस्ट किया है. दोनों पति—पत्नी पर पुलिस ने 25—25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. ये दोनों 10 साल से पुलिस की पकड़ से दूर थे लेकिन इनकी एक गलती ने पुलिस को इनके पास तक पहुंचा दिया और अब पुलिस ने इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है.
जानिए क्या है मामला
इन दोनों पति पत्नी का नाम है विवेक रमन और स्वप्नाना रमन. दोनों छत्ता क्षेत्र के रहने वाले थे और इन्होंने 2015 में गैलाना रोड पर होटल मैनेजमेंट का इंस्टीट्यूट खोला था. इसमें 40 से 50 बच्चों ने एडमिशन लिया था. दोनों पति—पत्नी ने इंस्टीट्यूट को मेरठ विवि से मान्यता प्राप्त बताया था लेकिन बाद में यह फर्जी निकला. इस पर दोनों के खिलाफ आठ से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए. शातिर पति—पत्नी इंस्टीट्यूट को बंद कर बच्चों को लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इन पर 25—25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.
ऐसे आए पकड़ में
दोनों पति—पत्नी की एक गलती ने पुलिस को इनके पास तक पहुंचा दिया. थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक का बेटे ने पूर्व में एक फेसबुक आईडी बनाई थी, जिस पर उसकी प्रोफाइल थी. पुलिस ने इस प्रोफाइल के जरिए दिल्ली में रहने वाले लोगों से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस को पता चला कि विवेक और उसका परिवार हरिद्वार में होने की बात पता चली. इस पर पुलिस ने दबिश देकर अरेस्ट कर लिया है.