आगरालीक्स.. वीडियो देखें आगरा में हिंदू से ईसाई बनने के बाद धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में राजकुमार लालवानी उर्फ पास्टर जी, 3 महिलाएं सहित आठ अरेस्ट, महिला पुलिस कर्मी को भी बीमारी ठीक करने का दिया था आश्वासन। ( Agra News: Agra Police bust religious conversion racket, 8 arrested#Agra)
केदार नगर निवासी राजकुमार लालवानी पुत्र स्वर्गीय गुलाब राय चार साल पहले मुंबई गया था वहां धर्म परिवर्तन के बाद ईसाई बन गया और नाम बदलकर पास्टर जी रख लिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि पिछले कुछ समय से राजकुमार लालवानी अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन करता है, इसमें बाहर से भी कुछ लोग आते हैं। ये हिंदू समाज की महिलाएं और पुरुषों को बीमारियां ठीक करने का आश्वासन देते हैं। बीमारी से पीड़ित महिला और पुरुष के सिर पर हाथ रखकर कहते हैं कि तुम्हारे सारे दुख दूर हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें धर्म परिर्वतन के क लिए प्रेरित करते हैं, उनसे कहते हैं कि मंदिर जाने पूजा पाठ करने से कुछ नहीं होगा। गरीबी और अपने शारीरिक कष्ट दूर करना चाहते हैं तो देवी देवताओं की मूर्तियां हटा दें, इसके बाद जो लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हो जाते थे उन्हें आश्वासन देते थे कि उनकी मदद की जाएगी।
महिला पुलिस कर्मियों ने भी की रेकी
शिकायत मिलने के बाद सादा ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों को भी रेकी करने के लिए भेजा गया, उन्होंने भी प्रार्थना सभा में पहुंच कर शारीरिक समस्याएं बताईं, उनके सिर पर हाथ रखकर शारीरिक कष्ट दूर करने और देवी देवताओं से दूर रहने के लिए कहा गया।
तीन महिलाओं सहित आठ अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने
राजकुमार लालवानी, निवासी शाहगंज के साथ ही अनूप कुमार निवासी पंचशील कॉलोनी शाहगंज, जयकुमार निवासी राधे हाईटस शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, अरुण कुमार बारह खंबा सराय ख्वाजा शाहगंज, कमल कुण्डलानी निवासी राहुल ग्रीन दयालबाग थाना न्यू आगरा को अरेस्ट किया है।