आगरालीक्स…आगरा में बंद कमरे के अंदर आईपीएल मैच पर लग रहा था सट्टा. पुलिस ने 14 सटोरियों को पकड़ा. 53 सट्टा पर्ची भी मिलीं. जानें कहां से पकड़े गए ये सटोरिए
आगरा में बंद कमरे के अंदर आईपीएल मैच पर हार जीत का सट्टा लगाया जा रहा था. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 14 सटोरियों को मौके से अरेस्ट किया है. पुलिस के पहुंचने से इनमें हड़कंप मच गया. सटोरियों के पास से पुलिस ने 53990 रुपये, 10 मोबाइल और 53 सट्टा पर्ची भी बरामद की हैं. यह कार्रवाई थाना रकाबगंज में एसआर गली में की गई हैं. जहां बंद कमरे से सटोरियों को पकड़ा गया हैगिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- उदय प्रताप तोमर पुत्र रामनिवास तोमर निवासी- राणा प्रताप कालोनी थाना सदर बाजार,
आगरा। - चन्द्र प्रकाश पुत्र खरग सिंह निवासी नामनेर थाना सदर बाजार, आगरा ।
- योगेन्द्र सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी- नेताजी नगर नामनेर थाना रकाबगंज, आगरा ।
- सोनू शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी नामनेर थाना सदर बाजार, आगरा।
- रामू पुत्र चन्द्रपाल निवासी- लोहारो की बगीची थाना रकाबगज, आगरा।
- योगेश पुत्र रामबाबू निवासी- कुतलुपुर ईदगाह थाना रकाबगंज, आगरा।
- नितिन पुत्र गोकुल चन्द निवासी- ईदगाह कटघर थाना रकाबगंज, आगरा ।
- शैलेन्द्र सिंह पुत्र गणेश सिंह हाल निवासी- सदर बाजार, निर्मल बेकरी ।
- शब्बीर पुत्र तफीम निवासी- सदर बाजार, आगरा ।
- डेनियल पुत्र आनंद निवासी- ईदगाह कटघर थाना रकाबगंज, आगरा ।
- साहिल पुत्र मौ0 अन्सार निवासी- ईदगाह कटघर नई आबादी, आगरा ।
- गब्बर पुत्र संतोष निवासी- ईदगाह कुतलुपुर, आगरा ।
- अशोक कुमार पुत्र स्व0 राजू निवासी- आर0पी कालोनी थाना सदर बाजार, आगरा ।
- शहंशाह पुत्र अन्सार निवासी- कुम्हारो की बगीची थाना रकाबगंज, आगरा ।