आगरालीक्स…आगरा में सराफ की दुकन से अंगूठी व टॉप्स लेकर भागने वाला वांछित पुलिस ने दबोचा. बंद घर से भी पार किए थे नकदी और जेवरात
आगरा की थाना एत्माद्दौला थाना पुलिस ने सर्राफ की दुकान और बंद घर से जेवर व नकदी पार करने वाले वांछित बदमाश को पकड़ा है. पुलिस ने उसके पास से जेवरात और नकदी भी बरामद किए हैं. आरोपी का नाम बादल मिश्रा उर्फ सौरभ निवासी विद्यानगर टेढ़ी बगिया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसे दबोचा.

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार बादल ने 12 जून को एक बंद मकान को निशाना बनाया था. परिवार पूजा करने के लिए मंदिर गया था और इस दौरान आरोपी ने ताला तोड़कर घर के अंदर से नकदी और जेवरात पार किए थे. वहीं बादल और इसके साथी ने सराफ की दुकान से भी गहने चोरी किए थे. मामला 16 जुलाई 2021 का है. प्रकाश नगर में रहने वाले सर्राफ जगदीश प्रसाद की आभूषण की दुकान है. बादल यहां अंगूठी देखने के बहाने आया था. इसने एक चांदी की अंगूठी खरीद ली. इसी दौरान बादल का साथी वहां पहुंच गया और दुकानदार से पायल दिखाने के लिए कहा. दुकानदार पायल का डिब्बा लेने के लिए गया तभी दोनों ने काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकाल लिए और वहां से भाग गए.