आगरालीक्स…Agra News : आगरा में नए साल की पार्टी में मस्ती तो करें लेकिन हुड़दंग ना हो, 100 से अधिक प्वाइंट पर ब्रेथ एनलाइजर के साथ पुलिस चेकिंग कर रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी। ( Agra News: Agra Police checking with Breath analyser at 100 point for new year party#Agra )
आगरा में नए साल की पार्टी के जश्न की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है, होटल, रेस्टोरेंट, कॉलोनी के साथ ही सोसाइटी और बाजारों में भीड़ है। नए साल की पार्टी पर पुलिस की भी नगर रहेगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, हर थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ पीएसी कर्मी जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग करेंगे। शाम छह बजे के बाद शहर में जगह जगह बेरियर लगाए गए हैं।
फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर लगाए बैरियर
सबसे ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट फतेहाबाद रोड पर हैं, एमजी रोड पर भी युवाओं की रात में टोली निकलती है। इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस कर्मी ब्रेथ एनलाइजर साथ लेकर जांच कर रहे हैं, जिससे शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई हो सके।
शराब के 40 अस्थायी लाइसेंस, एक हजार आयोजनों की अनुमति
नए साल की पार्टी के लिए होटल रेस्टोरेंट और कॉलोनी सहित 1000 अनुमति ली गई हैं, होटल और रेस्टोरेंट पर भी पुलिस नजर रखेगी। वहीं, रूफ टॉप सहित नए साल की पार्टी के लिए 40 अस्थायी शराब के लाइसेंस लिए गए हैं।