आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस का रेस्टोरेंट में छापा, रेस्टोरेंट के रूफ टॉप से संचालक सहित पांच अरेस्ट, कैश, मोबाइल और गाड़ी पकड़ी गई।
आगरा के सदर क्षेत्र में मुस्कान रेस्टोरेंट है। पुलिस को सूचना मिली कि रेस्टोरेंट के रूफ टॉप पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सीओ सदर अर्चना सिंह का मीडिया से कहना है कि सदर क्षेत्र के मुस्कान रेस्टोरेंट में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई।

रेस्टोरेंट संचालक सहित पांच अरेस्ट
पुलिस ने मुस्कान रेस्टोरेंट पर छापा मारा, रूफ टॉप पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, पुलिस ने मौके से पांच को लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम मुस्कान रेस्टोरेंट संचालक सदर बाजार निवासी राशिद, इरफान, जगदीशपुरा के अवधपुरी निवासी शैलेंद्र, नौलक्खा निवासी हिस्ट्रीशीटर ललित मोहन और शाहगंज की राधे वाली गली निवासी छोटे बताए हैं। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दर्ज किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 67 हजार रुपये कैश , पांच मोबाइल और एक कार जब्त की है।