Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra Police recovered 100 lost mobiles and returned them to the people…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra Police recovered 100 lost mobiles and returned them to the people…#agranews

242

आगरालीक्स…अगर आपको खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाए तो मुस्कान आ ही जाएगी. कुछ ऐसा ही हुआ है आज आगरा में 100 लोगों के साथ. पुलिस ने ढूंढकर सौंपे उनके खोए हुए मोबाइल

आगरा पुलिस ने आज 100 लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है. आगरा पुलिस की खोया पाया सेल ने बीते दो महीने में लोगों के खोए हुए मोबाइल सर्विलांस की मदद से तलाश किए. आज एसपी सिटी ने सभी को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए. अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने इसके लिए आगरा पुलिस को धन्यवाद भी दिया. इन मोबाइलों की कीमत 17.50 लाखरू रूपये है. इन मोबाइलों के अंदर लोगों के पर्सनल फोटोज और वीडियोज भी थे.

Image

आगरा में पुलिस को बीते दो माह के अंदर कई लोगों के मोबाइल खोने की शिकायत मिली. किसी का मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया था तो कोई कहीं रखकर भूल गया. लोगों के मोबाइल के अंदर उनके फोटोज और वीडियोज के साथ कई यादें भी थीं. ऐसे में आगरा पुलिस को खोया पाया सेल ने सभी नंबरों को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैस किया और इसके बाद मोबाइलों को रिकवर किया. आज सोमवार को थाना हरीपर्वत पुलिस में एसपी सिटी विकास कुमार ने 100 लोगों को उनके मोबाइल वापस देने के लिए बुलाया और यहां उन्हें उनके मोबाइल लौटाए. अपने खोये और महंगे मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने आगरा पुलिस का धन्यवाद दिया. एसपी सिटी ने कहा कि मोबाइल चोरी हो जाने, खो जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए. खोया पाया सेल पर भी आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Image
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!