आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने 57 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाने का काम किया है. ऐसा काम जिसमें लोगों की कई यादें और जरूरी चीजें थी शामिल…जानिए पूरी डिटेल
आगरा पुलिस ने बुधवार को 57 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाई है. पुलिस का काम ही कुछ ऐसा था कि जिससे लोगों को उनकी खूबसूरत यादें और जरूरी चीजें एक बार फिर से मिल गईं. मामला ये है कि बुधवार को एसपी क्राइम ने 57 लोगों का उनके खोये हुए मोबाइल लौटाए हैं. ये वो मोबाइल हैं जिन्हें ये लोग फिर से मिलने की उम्मीद भी खो चुके थे. लेकिन आगरा पुलिस ने इनके ये मोबाइल बरामद कर इन्हें फिर से सौंप दिए हैं.

बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम डॉ. राजीव कुमार ने 57 लोगों के मोबाइल लौटाए. इन मोबाइलों में लोगों के जरूरी दस्तावेज, डाटा समेत कई अजहम जानकारी और तस्वीरें थीं. किसी का मोबाइल एक साल पहले खोया था को किसी का तीन महीने पहले, लेकिन एक बार फिर जब ये मोबाइल उनके हाथ में आए तो लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई. लोगों ने आगरा पुलिस का धन्यवाद दिया है. एसपी सिटी ने बताया कि इन बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 8 लाख रूपये है.