आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने किया मर्डर का सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा. भतीजा निकला कातिल…
आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में 13 नवंबर को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई दूधिया की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दूधिया के रिश्ते का भतीजा और उसके एक दोस्त को अरेस्ट किया है. पुरानी रंजिश को लेकर यह हत्या की गईथी. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाईकर रही है.
ये है मामला
प्रतापपुरा के रहने वाले मोनू शर्मा 13 नवंबर को रात 8 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की कैंटीन में दूध देकर लौट रहे थे. सर्विस रोड से बाइक को गांव की तरफ कच्चे रास्ते से होकर लौटरहे थे. तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रमीण पहुंचे तो वहां दूधिया मोनू शर्मा का शव पड़ा हुआ था. उनके सिर में पीछे की तरफ से गोली मारी गई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.
भतीजा और दोस्त अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले में विशाल और उसके दोस्त को अरेस्ट किया है. विशालरिश्ते में मोनू का भतीजा लगता है. रंजिश में विशाल ने अपने दोस्त के शिवम के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. विशाल आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और रतनगढ़ में डकैती की घटना का इनामी भी है. विशाल जब भी वारदात करता था तो मोनू उसकी मुखबिरी करता था. इसको लेकर ही वो रंजिश मानता था.