आगरालीक्स…छात्रों को तनाव मुक्त रखकर जीवन जीने की कला सिखाई. आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने विवि में आयोजित किया व्याख्यान
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के ह्यूमन वैल्यू सेल के सहयोग से संवेदनशीलता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया. विश्वविद्यालय के ह्यूमन वैल्यू सेल की समन्वयक डॉ. स्वाति माथुर ने व्याख्यान दिया. उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रखकर जीवन जीने की कला सिखाई. बीबीए और बीसीए विषयों के लगभग 200 छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी गहरी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कई सवाल किये, उन्होंने मूल्यवान जानकारी प्राप्त की. उन्होंने वर्तमान युग में जागरूकता और मानव मूल्य के उपयोग के बारे में सभी तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान भी सीखा। कॉलेज प्रबंधन, आगरा पब्लिक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने इस प्रकार का कार्यक्रम संचालन करने के लिए विश्वविद्यालय का अभार व्यक्त किया।
ह्यूमन वैल्यू सेल की समन्वयक डॉ. स्वाति माथुर को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस कार्यक्रम को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर अपना बहुमूल्य समय और प्रयास किया. कार्यक्रम में डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. शेखर गुप्ता, डॉ. रेणु भारती, सुश्री मेघा राजपूत, विनीत मिश्रा और सहयोगी अंजलि चौधरी, डॉ. सुनील गर्ग आदि उपस्थित रहे.