आगरालीक्स…आगरा में बिना उचित कारण ट्रेन की चेन खींचने वाले पर हुई कार्रवाई. आगरा रेल मंडल ने चार महीने में पकड़े 1505 लोग, 1.76 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के दिशा मार्ग निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा पी राज मोहन के निर्देशन में व आगरा मंडल में माह अप्रैल से सितम्बर 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 1505 लोंगो पर कार्यवाही करके 1,76,760/- रूपये जुर्माना वसूला गया| आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है|
आरपीएफ के द्वारा अवैध रूप से चेन पुलिग करने वाले यात्रियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी
केस-1, दिनांक 07.09.2025 को गाडी संख्या 12447 से यात्रा कर रहे यात्री सुमित द्विवेदी को मथुरा जं० स्टेशन पर उतरना था परन्तु नींद लग जाने के कारण वह मथुरा जं० स्टेशन पर नहीं उतर पाया और उसने नींद खुलते ही कोसी कलां होडल स्टेशनों के मध्य गाडी की चेन खींच दी उसी दौरान ड्यूटी में सतर्क आरपीएफ कोसी कलां के द्वारा यात्री को पकडकर उसके विरूद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही की गयी है।
केस-2, दिनांक 18.09.2025 को मथुरा जं० स्टेशन पर गाडी संख्या 20404 को पकडने के लिए आये यात्रियों के समय से ट्रेन में नहीं चढ़ पाने के कारण उन्हें स्टेशन पर छोडने आये शाहरूख द्वारा गाडी की चेन खींच दी, उसी दौरान ड्यूटी में सतर्क आरपीएफ मथुरा जं० द्वारा यात्री को पकडकर उसके विरूद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही की गयी है।
केस-3, दिनांक 15.10.2025 को आरपीएफ आगरा छावनी के द्वारा गाडी संख्या 12630 में यात्री यादराम पुत्र छोटेलाल सिंह को आगरा छावनी स्टेशन पर गलत गाडी में चढ़ने के कारण गाडी की चेन खींच दी उसी दौरान डूयटी में सतर्क आरपीएफ द्वारा यात्री को पकडकर उसके विरूद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत कार्यवाही अमल में लायी गयी है।