यूपीलीक्स… यूपी में रईसों की संख्या बढ़ी, यूपी के अरबपति कारोबारियों में आगरा तीसरे स्थान पर, आगरा में पांच अरबपति हैं।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में यूपी के 41 अरबपति उद्योगपति शामिल हुए हैं, इससे पहले 2021 में यूपी में 22 उद्योगपति अरबपतियों की सूची में शामिल थे। ( Agra News: Agra Rank third among billionaire businessman in UP#Agra )
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, यूपी में नोएडा के आदित्य खेमका आदित्य इंफाटेक यूपी के अरबपति उद्योगपतियों में पहले नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 35140 (35 हजार करोड़ से ज्यादा) करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर इलाहाबाद के अलख पांडेय (फिजिक्सवाला ) हैं उनकी संपत्ति 14520 यानी (14 हजार करोड़ रुपये) है। तीसरे नंबर पर लखनऊ के पीटीएस इंडस्ट्रीज के सचिन अग्रवाल हैं, उनकी संपत्ति 11320 यानी (11 हजार करोड़ से ज्यादा) है। कानपुर के घड़ी साबुन वाले मुरली बाबू चौथे स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 8880 ( आठ हजार करोड़ से अधिक) है। 5 वें स्थान पर नोएडा स्थित इंफोएज इंडिया के हितेश ओबराय हैं, उनकी संपत्ति 7830 (सात हजार से अधिक) है।
आगरा के अरबपति
मयंक अग्रवाल, 2090 करोड़, वैसमेट इंडिया कंंटेनर्स एंड पैकेजिंग
योगेश कुमार जैन, चक्रेश कुमार जैन, नवीन कुमार जैन और प्रदीप कुमार जैन 1310 करोड़ रुपये, पीएनसी इंफ्राटेक कंस्ट्रक्शन व इंजीनियरिंग
प्रदेश के सबसे ज्यादा अरबपति
नोएडा 15 अरबपति
कानपुर 8 अरबपति
आगरा 5 अरबपति
लखनऊ 4
गाजियाबाद 3
प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, फैजाबाद, बुलंदशहर, दादरी के एक एक