आगरालीक्स…भारत–न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बताया टेक्सटाइल उद्योग के लिए नए अवसर
आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष आरके नय्यर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का स्वागत किया है। उन्होंने इसे भारतीय टेक्सटाइल एवं रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।
श्री नय्यर ने कहा कि इस समझौते के लागू होने से भारतीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क में कमी या समाप्ति की संभावना है, जिससे भारतीय उत्पाद न्यूजीलैंड के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। इससे निर्यात में वृद्धि होगी और छोटे, मध्यम एवं बड़े स्तर के निर्माताओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, उत्पादन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी व्यापक स्तर पर सृजित होंगे।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में आगरा में इसी विषय से संबंधित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यता से फार्मा एवं लेदर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस प्रदर्शनी में उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा वैश्विक व्यापार संभावनाओं, निर्यात बढ़ाने की रणनीतियों एवं विभिन्न सेक्टरों के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।
श्री नय्यर ने केंद्र सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” को और मजबूती प्रदान करेगी तथा भारतीय उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
अंत में, उन्होंने सभी उद्यमियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और नवाचार पर विशेष ध्यान दें, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति और मजबूत हो सके।
- 28 April 2026 News Agra
- agra business news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Agra Readymade Garments Traders and Manufacturers Association has termed the India–New Zealand FTA a source of new opportunities for the textile industry
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- today news