आगरालीक्स …..आगरा में आप जाम में फंस गए हैं तो यातायात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने पहुंच जाएंगे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मोबाइल नंबर किया जारी, जानें.

आगरा में सुबह से रात तक जाम लग रहा है। हाईवे से लेकर एमजी रोड, यमुना किनारा रोड से लेकर पुराने शहर में लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। यातायात पुलिस कर्मियों के न होने से जाम खुलने में समय लग रहा है, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
जाम लगने पर दे सकते हैं मोबाइल नंबर पर सूचना
शहर में कहीं भी जाम लगता है तो उसकी सूचना दे सकते हैं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454457886 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
यातायात संबंधी समस्या के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी
इसके साथ ही यातायात संबंधी समस्याओं के लिए भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्प लाइन नंबर 9548524141 पर व्हाटस एप पर यातायात संबंधी समस्या और सुझाव दिए जा सकते हैं।
आपात स्थिति में 112 नंबर पर करें कॉल
इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।