आगरालीक्स…आगरा आज पूरे यूपी में सबसे गर्म रहा. तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में मौसम पूरी तरह से बदलने लगा है. रात के कुछ घंटों को छोड़ दिया जाए तो गर्मी का असर अब दिखाई देने लगा है. दोपहर को पड़ रही धूप का प्रभाव इतना तेज है कि एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा है. इसके कारण आगरा का तापमान काफी बढ़ा है. गुरुवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद से गर्मी का असर पूरी तरह से दिखाई देने लगेगा.