आगरालीक्स ….आगरा की गर्मी होली से पहले रंग दिखाने लगी है, पंखा चलाना पड़ रहा है, तापमान लगातार बढ़ रहा है। जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में अब सुबह भी गर्मी लग रही है। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी है, हवा नहीं चल रही है। धूप निकलने के साथ ही गर्मी और बढ़ जाएगी, तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। अब दिन और रात में पंखा चलाना पड़ रहा है, पंखा चलाए बिना गर्मी परेशान कर रही है।

होली पर 38 डिग्री रहेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान लगातार बढ़ेगा। होली पर आगरा का तापमान 38 डिग्री पहुंच सकता है। जबकि सुबह का तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है।
आईएमडी का अनुमान
15-Mar 19.0 36.0 Clear sky
16-Mar 19.0 37.0 Clear sky
17-Mar 19.0 36.0 Clear sky
18-Mar 20.0 37.0 Partly cloudy sky
19-Mar 20.0 38.0 Partly cloudy sky
20-Mar 20.0 38.0 Partly cloudy sky