Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra Wildlife SOS rescues around 1,500 animals in the year 2024…#agranews
आगरा

Agra News: Agra Wildlife SOS rescues around 1,500 animals in the year 2024…#agranews

532

आगरालीक्स…आगरा वाइल्ड लाइफ एसओएस ने वर्ष 2024 में लगभग 1,500 जानवरों को बचाया…इनमें 55 किलो का एक अजगर भी है..

वाइल्डलाइफ एसओएस ने वर्ष 2024 में आगरा और पड़ोसी शहरों में लगभग 1,500 जंगली जानवरों को सफलतापूर्वक बचाया। यह भारत के वन्यजीवों की सुरक्षा में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है, विशेष रूप से शहरीकरण, घटते वनछेत्र और मानव अतिक्रमण से बढ़ते खतरों के बीच।

शहरीकरण की तीव्र गति और सिकुड़ते वन क्षेत्र जंगली जानवरों को आश्रय की तलाश में अपने प्राकृतिक आवास छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं, जो अक्सर उन्हें शहरी क्षेत्रों में ले आते हैं। इसके अलावा, मौसम की मार – तीव्र गर्मी, ठंड और भारी बारिश इस स्थिति को और बढ़ा देती है। परिणामस्वरूप, वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइनों पर सरीसृपों, पक्षियों और खतरे में पड़े स्तनधारियों जंगली जानवरों के बारे में कई संकटपूर्ण कॉल आती रहती हैं। संस्था आगरा (+91 9917109666), दिल्ली-एनसीआर (+91-9871963535), वडोदरा (+91-9825011117) और जम्मू और कश्मीर (+91-7006692300, +91-9419778280) में हॉटलाइन चलाती है। उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से, वाइल्डलाइफ एसओएस ने 2024 में आगरा और इसके आसपास के शहरों में कई बचाव अभियान चलाए।

2024 में कुल 717 सरीसृप बचाए गए, जिसमें आगरा से बचाया गया 55 किलोग्राम का एक विशाल और भारी भरकम अजगर भी शामिल था। अन्य उल्लेखनीय सरीसृपों के रेस्क्यू में इटावा से 25 अजगर के बच्चे, आगरा किले से 5 फुट लंबा रैट स्नेक और 9 मगरमच्छ भी शामिल हैं। वर्ष के दौरान 139 कॉमन वुल्फ स्नेक, 156 इंडियन रैट स्नेक, 115 अजगर, 123 कोबरा और 78 मॉनिटर लिज़र्ड जैसे विभिन्न प्रकार के सरीसृपों को भी बचाया गया।

सरीसृपों के अलावा, लगभग 500 स्तनधारिय जानवरों को भी रेस्क्यू किया गया, जिनमें से एक महत्वपूर्ण संख्या बंदरों की थी। इसमें अप्रैल 2024 में एक तेंदुए का रिलीज़ भी शामिल है, जो लगभग आठ महीने तक वाइल्डलाइफ एसओएस की देखरेख में रहा था। संस्था की रेस्क्यू टीम ने 128 मोर सहित 250 से अधिक पक्षियों को भी बचाया, जो की क्षेत्र में वन्यजीवों की रक्षा के प्रति वाइल्डलाइफ एसओएस की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण, ने कहा, “वर्ष 2024 हमारे लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन यादगार रहा है। अप्रत्याशित जलवायु परिस्थितियों और मानवीय गतिविधियों के कारण जंगली जानवरों के लिए बढ़ते खतरों के बावजूद, हम ऐसा करने में सक्षम थे। यह सफलता हमारी समर्पित टीम, स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों और उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ हमारे मजबूत सहयोग के बिना संभव नहीं होती।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि, ने कहा, “प्रत्येक बचाव जैव विविधता के संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। शहर के फैलाव के कारण जानवर रिहायशी इलाकों में जाने के लिए मजबूर होते है, और यह महत्वपूर्ण है की उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करने में हम अपनी भूमिका निभाए।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा, “यह रेस्क्यू ऑपरेशंस हमारी टीम के समर्पण को प्रदर्शित करती हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अथक परिश्रम करते हैं। हम ना केवल जानवरों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे, बल्कि उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण और वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व के महत्व के बारे में जागरूकता बढाने के प्रयास भी जारी रखेंगे।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The first Veda Yatra for the 2151-kundiya Mahamrityunjaya Pitambara Mahayajna has begun…#agranews

आगरालीक्स...आगरा से 2151 कुंडीय महामृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ के लिए प्रथम वेद यात्रा...

आगरा

Agra News: Nagar Nigam team removed encroachment at Bhagwan Talkies Chauraha, Agra

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज चौराहे पर पहुंची नगर निगम की टीम. सड़क...

आगरा

Gold and silver prices continue to fall ahead of the festive season

आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में...

आगरा

Taj Mahal on Sharad Purnima: Night viewing will be available for five days….#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. पांच दिन होगा...

error: Content is protected !!