Thursday , 22 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra youth Abhishek, held hostage in South Africa, returns back to India…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra youth Abhishek, held hostage in South Africa, returns back to India…#agranews

आगरालीक्स…साउथ अफ्रीका में बंधक बना आगरा का युवक अभिषेक वापस लौटा. परिजनों के चेहरे खिले. दिल्ली पहुंचे रिसीव करने..आज रात आ जाएगा आगरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका में फंसा आगरा के ट्रांस यमुना का युवक अभिषेक वर्मा वापस भारत लौट आया है. आज शाम को परिजनों ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर रिसीव किया. अभिषेक के वापस लौटने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गई है. देर रात तक वह आगरा अपने घर आ जाएगा.

जॉब करने गया था छह महीने पहले
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले आलोक शर्मा का छोटा बेटा अभिषेक छह महीने पहले अपने एक परिचित के माध्यम से साउथ अफ्रीका में जॉब करने के लिए गया था. वहां कंपनी के मालिक प्रदीप गजवानी ने उसे अच्छा वेतन और रहने खाने की सुविधा देने की बात कही थी. लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभिषेक के वहां पहुंचने पर कंपनी मालिक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और छह माहसे उसको वेतन भी नहीं दिया. 15दिन पहले केवल 30 हजार रुपये दिए.

आरोप है कि कंपनी मालिक की ओर से उसके साथ दुव्र्यवहार किया जाता था. 16 दिसंबर को अभिषेक ने वीडियो कॉल करके इसकी जानकारी परिजनों को दी और कहा कि वह भारत वापस आना चहाता है. जब घरवालों ने मालिक से बात की तो उन्होंने 5 लाख रुपये भेजने पर ही बेटे का पासपोर्ट देने की शर्त रखी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह से भी मिले. प्रशासन के हस्तक्षेप और विधायक की पैरवी के बाद गुरुवार शाम को अभिषेक वापस इंडिया आ गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर पिता और बड़े भाई ने उसे रिसीव किया है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police installing convex mirrors at critical crash sites in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर पुलिस लगा रही कन्वेक्स मिरर. 44...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Drug dealers protest against FSDA orders, threaten agitation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दवा व्यापारियों की हुंकार, ‘उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो लखनऊ...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Dheeraj’s face lit up with joy after receiving a hearing aid…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का 15 साल का धीरज भी अब सुन सकेगा. जन्म से...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra-Lucknow Intercity will be diverted to Aishbagh station till February 22….#agranews

आगरालीक्स…आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी कल से लखनऊ जंक्शन की जगह...

error: Content is protected !!