आगरालीक्स…आगरा के युवाओं की पांच दिन होगी अग्निवीर योजना में सेना की भर्ती. आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 1.75 लाख युवा होंगे शामिल
आगरा में 20 सितंबर से सेना भर्ती शुरू हो रही है. यह भर्ती 10 अक्टूबर तक चलेगी. आगरा के युवाओं को 5 से 9 अक्टूबर तक इस भर्ती में भाग लेने का मौका मिलेगा. आगरा दिल्ली हाइवे पर स्थित कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में यह सेना भर्ती होगी. सोमवार को सेना के भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश और डीएम प्रभु नारायण सिंह ने एसएसपी व विभिन्न विभागों कें अधिकारियों के साथ भर्ती मेले की तैयारियां के संबंध में बैठक् की. इस ंसंबंध में डीएम प्रभु एन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को भर्ती मेले के लिए सैन्य अधिकारियों के समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं. भर्ती में आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 1.75 लाख युवा भाग लेंगे.

डीएम ने आदेश देनते हुए कहा है कि भर्ती मैदान की साफ सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है. बैरिकेडिंग, फैंसिंग पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जाएगा जबकि हैल्थ कैम्प व एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सकाधिकारी को करनी है. नगर निगम की ओर से 10 मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करेगा. जलकलविभाग पेयजल व्यवस्था करेगा. आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व संचार व्यवस्था होगी. विद्युत, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व पूरी करनी होंगी.