आगरालीक्स …जो काम कपिल देव की टीम ने 1983 में किया था वही मौका आज महिला विश्व कप फाइनल है, आगरा की दीप्ति शर्मा, गेंदबाज और बल्लेबाज पर सभी की निगाह टिकी हुई हैं। आज दोपहर तीन बजे से नवीं मुंबई में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला होगा। ( Agra News: Agraites pray for Women cricket world cup trophy from Deepti Sharma# About cricketer deepti her Family#Agra )
आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में 15 विकेट लिए हैं और टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने बल्ले से भी रन बनाए हैं। 27 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति शर्मा के पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे से रिटायर हैं और मां सुशीला शर्मा प्रिंसिपल रहीं हैं। उनके बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेलते थे, एक दिन मैदान में जब भाई सुमित क्रिकेट खेल रहे थे और दीप्ति शर्मा नौ साल की थीं, उनकी तरफ गेंंद चली गई, उनसे गेंद देने के लिए कहा उन्होंने 50 मीटर की दूरी से गेंद सीधे विकेट में मारी वहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता आगरा की हेमलता काला खड़ी हुईं थी उन्होंने दीप्ति शर्मा में संभवानएं देखीं, इस तरह दीप्ति शर्मा की क्रिकेट में एंट्री हुई।
तीसरी बार फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, हर बार आगरा के खिलाड़ी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2005 में विश्व कप फाइनल खेला था उस टीम में आगरा की हेमलता काला थीं, इसके बाद 2017 में भारत ने फाइनल मुकाबला खेला इसमें आगरा की दीप्ति शर्मा और पूनम यादव थीं, टीम विश्व विजेता नहीं बन सकीं। इस बार मौका है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में फाइनल मुकाबला खेलने जा रही भारतीय टीम में दीप्ति शर्मा शामिल हैं।