आगरालीक्स…Agra News: वीडियो दिल्ली कार धमाके में घायल आगरा के पप्पू की गंभीर हालत, शादी के लिए शॉपिंग करने गए थे दिल्ली। आगरा में लंबे समय से खड़ी कार और संदिग्ध बस्तुओं पर नजर। 112 नंबर पर दे सकते हैं सूचना। पुलिस आयुक्त ने सेक्टर स्कीम की लागू
। ( Agra News: Agra’s 53 year old injured in Delhi Blast, Video#Agra )
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कार धमाके में मरने वाले और घायलों की सूची भी जारी की है। इसमें 53 साल के पप्पू भी शामिल हैं। आगरा में वे कहां के रहने वाले हैं यह अभी औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है।
शादी के लिए खरीदारी करने गया था परिवार मीडिया में पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि पप्पू आगरा के शास्त्रीपुरम सिकंदरा के रहने वाले हैं और मूलरूप से ग्वालियर के हैं। शादी समारोह के लिए दिल्ली में शॉपिंग करने स्कॉर्पियो से गए थे, पहले कपड़े खरीदे इसके बाद लाल किले के पास गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर इलेक्ट्रिकल्स का सामान खरीदने गए थे, पप्पू गाड़ी के पास थे उसी दौरान धमाका हो गया। पप्पू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सेक्टर स्कीम लागू, संदिग्ध वस्तुओं पर नजर
दिल्ली बम धमाके के बाद आगरा में अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है, ऐसी कार सहित अन्य वाहन जो लावारिस काफी समय से खड़े हुए हैं उनकी पुलिस जांच कर रही है। सेक्टर स्कीम भी लागू कर दी गई है।