Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s big footwear manufacturer Lieutenant Colonel Vijay Tomar dies…
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra’s big footwear manufacturer Lieutenant Colonel Vijay Tomar dies…

551

आगरालीक्स…आगरा के बड़े फुटवियर निर्माता की संदिग्ध मौत. जेल में थे, जमानत पर कल होनी थी रिहाई लेकिन आज मौत. इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर मिला शव . इस मामले में थे जेल में बंद

आगरा के बड़े फुटवियर निर्माता अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वह आर्थिक अपराध के आरोप में जेल में बंद थे. बुधवार को उनकी रिहाई होनी थी लेकिन आज उनकी मौत हो गई. मंगलवार दोपहर को जेलकर्मी उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जेलकर्मी उन्हें इमरजेंसी में छोकर चले गए थे.

जेल से आए फोन के बाद कर्नल तोमर के परिजन इमरजेंसी पहुंचे. उन्हें सूचना दी गई थी तबीयत ज्यादा खरबा है. लेकिन परिजनों को इमरजेंसी में विजय ​पा​ल सिंह तोमर का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला. वहां जेल का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था.

आशंका जताई जा रही है कि कर्नल तोमर की मौत जेल के अंदर ही हुई है. हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा. लेफ्टिनेंट कर्नल तोर मध्य प्रदेश अंबाह के मूल निवासी थे और आगरा में राजपुर चुंगी के पास स्थित गुलमोहर एंक्लेव में रहते थे. सेना से रिटायरमेंट के बाद कर्नल ने जूते का बिजनेस शुरू किया था और वह जूते क एक्सपोर्टर बन गए थे.

23 जुलाई को हुई थी जेल
कर्नल तोमर को आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों में इसी साल 23 जुलाई को अरेस्ट कर जेल भेजा गया था. इनके इनके खिलाफ धारा 409 के तहत गैर जमानती वारंट थे. राना ओवरसीज कंपनी ने विजय तोमर की कंपनी एबीएस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी और रकम न देने का आरोप लगाया था. इस मामले में पिछले साल सितंबर माह में अदालत के आदेश पर थाना सिकंदरा पुलिस में 2.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था. धारा तय होने पर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर विजय तोमर को अरेस्ट कर लिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

error: Content is protected !!