आगरालीक्स…आगरा की दीप्ति शर्मा बनीं महिला टी—20 चैलेंज में वलोसिटी टीम की कप्तान. पूनम यादव को भी मिली उपकप्तानी. राशि कनौजिया भी खेलेंगी टूर्नामेंट…
आगरा की महिला क्रिकेटरों का जलवा कायम है. सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला टी 20 चैलेंज की टीमों का ऐलान कर दिया है. इस टी 20 चैलेंस में तीन टीमें सुपरनोवाज, ट्रेल ब्लेजस और वलोसिटी बनाई गई हैं. आगरा के लिए बड़ी बात ये है कि वलोसिटी टीम की कप्तान आगरा की दीप्ति शर्मा को बनाया गया है जबकि पूनम यादव को ट्रेल ब्लेजस टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है. आगरा की राशि कनौजिया सुपरनोवा टीम में शामिल हैं. तीनों महिला क्रिकेटर पुणे के लिए रवाना हो गई हैं.

23 से 28 मई तक होगा टूर्नामेंट
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में महिला टी 20 चैलेंजस 23 से 28 मई के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार इस टूर्नामेंट में 12 इंटरनेशनल खिलाड़ी भी खेलेंगी जिसमें इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.