आगरालीक्स…आगरा के डॉ. केशव मल्होत्रा हेल्थकेयर में नवाचार लाने वाले देश के 40 युवा भारतीयों में. बंगलुरु में किया गया सम्मानित
आगरा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका की ओर से 27 जून 2023 को बंगलुरू में आयोजित बीडब्ल्यू हेल्थकेयर समिट एंड अवाॅर्ड के दूसरे संस्करण में 40 अंडर 40 अवाॅर्ड देश भर के 40 के कम आयु के 40 भारतीय युवा हेल्थकेयर विशेषज्ञों को प्रदान किए जिसमें से आगरा के डाॅ. केशव मल्होत्रा भी एक हैं।
डाॅ. केशव बताते हैं कि हैल्थकेयर की दुनिया से जुडे़ नामी चेहरों के साथ बीडब्ल्यू हैल्थकेयर अवाॅर्ड्स का मकसद स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक और इनोवेशन के जरिए सेवाओं को और बेहतर बनाने का है। बीडब्ल्यू हैल्थकेयर वल्र्ड 40 अंडर 40 अवाॅर्ड्स जिन लोगों को दिए गए हैं उनका चयन इंडस्ट्री के उन लोगों ने किया जिनका बीते कई वर्षों में इस क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड दूरदर्शी नेताओं, पेशेवरों और नीति निर्माताओं का एक सम्मेलन है। इसका मकसद भावी पीढ़ी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और बदलाव लाना है। बिजनेस वर्ल्ड के एडिटर इन चीफ डाॅ. अनुराग बत्रा ने डाॅ. केशव को यह सम्मान प्रदान किया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
बता दें कि डाॅ. केशव मल्होत्रा आगरा में रेनबो आईवीएफ के निदेशक और युवा एंब्रियोलाॅजिस्ट हैं जिनकी ख्याति बेहद कम उम्र में ही विदेशों तक फैली है। वे एंब्रियोलाॅजी की कई अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय और नामी संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं। डाॅ. केशव ने आईवीएफ की कई नई और आधुनिक तकनीकों को भी आगरा और उत्तर प्रदेश में पहली बार स्थापित किया है। साथ ही उन्हें बडिंग एंब्रियोलाॅजिस्ट आॅफ द ईयर, यंग टर्क सहित कई बडे़ सम्मान प्राप्त हैं। इसके अलावा डाॅ. केशव को एशरे सर्टिफिकेशन हासिल है, वे मेटा के नाम से एंब्रियोलाॅजी की एक ट्रेनिंग एकेडमी भी चलाते हैं। वे इंडियन सोसायटी आॅफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन के पहले यंगेस्ट बोर्ड मेंबर हैं। इंडियन एम्ब्रियोलॉजी सोसायटी के दूसरे उपाध्यक्ष, एशिया पैसेफिक एम्ब्रियोलॉजी सोसायटी के सह अध्यक्ष और यूरोपियन एंब्रियोलाॅजी सोसायटी के पांच ब्रांड एंबेसडर्स में से एक हैं।