आगरालीक्स….आगरा की महिला सिपाही बनी सब इंस्पेक्टर. एसआई की परीक्षा पास करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल. लक्ष्य और उम्मीद—पीसीएस बने बेटी
आगरा के एत्मादपुर की रहने वाली एक बेटी अब सिपाही के बाद सब इंस्पेक्टर बन गई है. एसआई की परीक्ष्ज्ञा पास करने के बाद उसने गांव का नाम रोशन किया है. परिवार में खुशी का माहौल है. एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता की रहने वाली सौम्या गुप्ता के पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद चयन की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में खुशी का माहौल् छा गया. सौम्या ने बताया कि उन्होंने एमएससी केमिस्ट्री से किया है और अब उनका लक्ष्य पीसीएस बनने का है जिसकी वह तैयारी कर रही हैं.

वहीं एत्मादपुर के ही गांव ओंकारपुर की रहने वाली संध्या भी मजबूत हौसले के बल पर यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर बनी हैं. संध्या के चयन होने पर ताऊ योगेंद्र धाकरे, पिता दिनेश, मां शशि सहित परिवार के अन्य लोगों में खुशी छाई है. सध्या ने बीएससी, एलएलबी के बाद वर्ष 2019 में पुलिस सिपाही के पद पर पहली भर्ती हुई. वह अभी जालौन की कोतवाली कालपी में तैनात हैं. उन्होंने बताया कि उनका सपना पीसीएस बनने का है जिसके लिए वह तैयारी कर रही हैं. संध्या की बड़ी बहन प्रियंका भी नोएडा के थाने में सब इंस्पेक्टर हैं और वह भी पीसीएस की परीक्षा दे रही है.