आगरालीक्स ….आगरा में पुरानी कार सहित अन्य वाहनों को नष्ट करने के लिए खुला पहला स्क्रैप सेंटर, सबसे पहले बीएमडब्ल्यू कार को काटा जाएगा। छह चरण होंगे, 2.43 लाख पुराने वाहन, जानें पूरी प्रक्रिया।

15 साल से पुराने वालों को नष्ट करने क लिए देश भर में स्क्रैप सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटरों में वाहनों को नष्ट किया जाएगा, इसके लिए आगरा मंडल का स्क्रैप सेंटर आगरा में खोला गया है। आगरा में स्क्रैप सेंटर बनकर तैयार हो गया है। एआरटीओ प्रशासन एके सिंह का कहना है कि 17 जून को आगरा के पहले स्क्रैप सेंटर का शुभारंभ होगा। स्क्रैप सेंटर निजी है, सेंटर के संचालक संजीव जैन हैं।
सबसे पहले काटी जाएगी बीएमडब्ल्यू
आगरा में खुले स्क्रैप सेंटर में कटने के लिए पुरानी गाड़ी भी पहुंचने लगी हैं। सेंटर में सबसे पहले बीएमडब्ल्यू कार काटी जाएगी, गाड़ी कटवाने वाले मालिक को कार से निकलने वाले स्क्रैप का भी भुगतान किया जाएगा। जबकि जो व्यक्ति पुरानी गाड़ी कटवाएगा वह नई गाड़ी खरीदता है तो उसमें उसे छूट दी जाएगी।
छह चरण में काटी जाएगी गाड़ी
स्क्रैप सेंटर में छह चरण में पुरानी गाड़ी को काटा जाएगा
पहला चरण कार से एसी के पार्ट अलग किए जाएंगे
दूसरा चरण पेट्रोल और डीजल की टंकी हटाई जाएगी
तीसरा चरण टायर अलग किए जाएंगे
चौथा और पांचवां चरण कार के पार्ट जो धातु के नहीं हैं उसे अलग किया जाएगा
छठवां चरण वाहन के ढ़ाचे को मशीन में डालकर स्क्रैप तैयार कर दिया जाएगा