आगरालीक्स…Agra News : . आगरा के रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी ने साइबर ठग द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने पर किया सुसाइड। ( Agra News : Agra’s Health worker found dead in room after cyber criminal threat#Agra )
आगरा के जैतपुर के गांव नहटौली के रहने वाले प्रशांत शर्मा इटावा के उदी स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। इटावा में ही छैराहा में पत्नी प्रीति, बेटे 11 साल के अथर्व और आठ साल के प्रत्यक्ष के साथ ही पिता नत्थी लाल शर्मा के साथ रह रहे थे।
एक साल से परेशान कर रहा था ठग
परिजनों का कहना है कि एक साल पहले प्रशांत शर्मा का व्हाटस एप हैक हो गया था, इसके बाद से साइबर ठग उनके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा था, एक साल में साइबर ठक करीब तीन लाख रुपये ले चुका था, इसके बाद भी लगातार परेशान कर रहा था ।
साइबर ठग के फोन के बाद कर ली सुसाइड
मंगलवार को प्रशांत शर्मा के पास साइबर ठग का फोन आया था और एक लाख रुपये की डिमांड की थी, इसके बाद से प्रशांत शर्मा परेशान था और अपने घर में की सुसाइड कर ली, पुलिस जांच में जुटी हुई है ।