Tuesday , 11 August 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s Khatu Shyam Temple immersed in devotion to Lord Shiva during the month of Sawan…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s Khatu Shyam Temple immersed in devotion to Lord Shiva during the month of Sawan…#agranews

26

आगरालीक्स…आगरा का खाटू श्याम मंदिर सावन में हुआ शिवमय. महा रुद्राभिषेक से गूंजा हर-हर महादेव. भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार और बाबा श्याम के अलौकिक फूल बंगले ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

सावन मास की पावन बेला में जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर शिव आराधना और श्याम भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना हुआ है। मंदिर में चल रहे सावन विशेष महा रुद्राभिषेक महोत्सव के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार, महामृत्युंजय मंत्र और हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। पंडित मुकेश शर्मा, कमल कांत शास्त्री, अनंत उपाध्याय एवं पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल एवं पल्लवी सिंघल ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया। पंचामृत, गंगाजल एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए भक्तों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

सावन में शिवलिंग पर अर्पित होती जलधारा और गूंजते रुद्र मंत्र मानो भक्तों की आस्था को सीधे महादेव के चरणों तक पहुंचा रहे थे। शिव आराधना के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। महा रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ का अत्यंत मनोहारी एवं भव्य श्रृंगार किया गया। पुष्पों, बेलपत्र और आकर्षक श्रृंगार से सजे महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। शिवालय में सजे फूलों की मनमोहक छटा और दीपों की जगमगाहट ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। वहीं श्री खाटू श्याम जी का अलौकिक फूल बंगला भक्तों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे बाबा श्याम के दरबार की दिव्यता देखते ही बन रही थी। फूलों के मध्य विराजमान बाबा श्याम की मनमोहक छवि के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल होते रहे और श्रद्धा से बाबा के चरणों में शीश नवाते रहे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसी आध्यात्मिक भावना के साथ मंदिर में महा रुद्राभिषेक की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। प्रतिवर्ष सावन मास में 108 रुद्राभिषेक कराने का संकल्प लिया जाता है और इस वर्ष भी इसी उद्देश्य से आयोजन निरंतर चल रहा है। प्रतिदिन यजमानों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव आराधना में सावन की हर बूंद आस्था बनकर महादेव तक पहुंचती है और बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर वही आस्था प्रेम और विश्वास में परिवर्तित हो जाती है। यही कारण है कि सावन के इस पावन अवसर पर मंदिर में शिव भक्ति और श्याम भक्ति का अनुपम वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान कर रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन आकर्षक फूल बंगला एवं विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। सावन मास की पूर्णिमा के अवसर पर महा आरती, महा अभिषेक एवं शरबत वितरण का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तैयारियां मंदिर परिसर में विशेष रूप से की जा रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Rashifal Wednesday, 12 August 2026

आगरालीक्स…12 अगस्त बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Accident in Bah, Agra: Woman dies; two injured

आगरालीक्स…आगरा के बाह में एक्सीडेंट. महिला की मौत, दादी और नाती की...

आगरा

Agra Weather: Agra could experience intense humidity throughout the week…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस पूरे सप्ताह भीषण उमस बनी रह सकती है. गर्मी...

आगरा

Har Ghar Tiranga: Grand Tricolour rally held at SN, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के एसएन में निकली भव्य तिरंगा रैली. डॉक्टरों और स्टूडेंट्स ने...

error: Content is protected !!