Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s new DM Navneet Chahal took charge…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s new DM Navneet Chahal took charge…#agranews

266

आगरालीक्स…आगरा के नए डीएम नवनीत चहल ने संभाला चार्ज. आते ही इन दो आयोजनों को बताया प्राथमिकता. विदेश में नौकरी करने वाले नए डीएम के बारे में जानें कुछ खास बातें.

ताजनगरी के नवागत जिलाधिकाी नवनीत चहल ने आज कलक्ट्रेट में अपना पद्भार ग्रहण कर लिया. उन्होंने कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया. चार्ज लेते ही नवागत डीएम नवनीत चहल ने शहर में चल रहे दो आयोजन जनकपुरी और अग्निवीर भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को अपनी प्राथमिकता बताया. इसके अलावा सरकारी योजनाओं को लागू करने पर पूरा जोर देने की बात कही. इधर आगरा में 32 महीनेां तक डीएम रहे प्रभु एन सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व प्रभारी राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है.

बीटेक, एमबीए हैं आईएएस नवनीत सिंह चहल
मूल रूप से पानीपत के रहने वाले नवनीत सिंह चहन ने बीटेक और एमबीए किया है. इसके बाद फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में तीन साल न्यूयार्क और मुंबई में काम किया. 2011 में सिविल सर्विसेज में चयन हुआ. 2011 बैच के आईएएस नवनीत सिंह चहल ने बहराइच में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर ज्वाइन किया. इसके बाद मेरठ, झांसी में सीडीओ के पद पर रहे. 2017 मे ंअमरोहा के डीएम बनाए गए, 2018 मे ंचंदौली जिले के डीएम बने और इसके बाद डीएम मथुरा के पद पर कार्यरत रहे.

आईएएस प्रभु एन सिंह आठ जनवरी 2020 को बने थे आगरा के डीएम
आईएएसप्रभु एन सिंह ने आठ जनवरी 2020 को डीएम आगरा का पद संभाला था. इसके कुछ दिन बाद ही कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर आ गई. उन्होंने विधानसभा के चुनाव भी कराए. प्रभु एन सिंह दो साल आठ महीने आगरा के डीएम के पद पर रहे. अब उन्हें प्रमुख सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!