आगरालीक्स …Agra News: सीए फाइनल में आगरा की पलक बंसल की देश में 11 वीं रैंक हैं, सीए इंटरमीडिएट में खुशी का पहला स्थान, जानें कैसे मिली सफलता। ( Agra News: Agra’s Palak Bansal rank 11th in ICAI CA September exam, Tips#Agra)
द इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस आफ इंडिया ने सीए फाइनल का परिणाम घोषित किया है, सितंबर में हुई परीक्षा में आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक निवासी पलक बंसल की देश भर में 11 वीं रैंक (466 अंक) आई है। पलंक बंसल के पिता मुकेश बंसल किराना कारोबारी हैं और रावत पाड़ा में दुकान है मां श्रुति बंसल हाउस वाइफ हैं। पलक बंसल ने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की, आनलाइन क्लास ली और सेल्फ स्टडी भी की। उनके परिवार के रिश्ते के एक भाई सीए हैं उनसे प्रभावित होकर ही सीए बनने का लक्ष्य बनाया और सफलता हासिल की है। वहीं, आगरा सेंटर से परीक्षा देने वाले 29 ने दोनो ग्रुपों की परीक्षा पास की है।
सीए इंटरमीडिएट में खुशी का पहला स्थान
वहीं, सीए इंटरमीडिएट में खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया है उनके 423 अंक हैं। जबकि 420 अंक के साथ कुशल गुप्ता दूसरे और 365 अंक प्राप्त कर कुशाग्र अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं। परीक्षा में 153 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें से 20 सफल रहे हैं।