Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s Ritika will play national and international competition in discus throw…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s Ritika will play national and international competition in discus throw…#agranews

243

आगरालीक्स…आगरा की रितिका, डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट. पैर में हुआ फ्रैक्चर. आपरेशन के लिए करवाना था इंप्लांट, लेकिन आर्थिक स्थिति थी खराब…ऐसे में इस ट्रस्ट ने की मदद. अब रितिका खेलेंगी नेशनल और इंटरनेशनल चैम्पियनशिप…

महादेव गली, मोती कटरा निवासी 23 वर्षीय रितिका वर्मा पुत्री अशोक वर्मा डिस्कस थ्रो (गोला फेंक व चक्का फेंक) की स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं. जिला व प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है. वह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने ‌की तैयारी कर रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश सदर स्थित एकलव्य स्टेडियम में प्रेक्टिस के दौरान इनके दाएं पैर में फेक्चर हो गया था. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण गुप्ता के आधीन इनका इलाज चला. आपरेशन के लिए इंप्लांट की आवश्यकता थी. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवारीजन इंप्लांट की व्यवस्था करने में असमर्थ थे.

जानकारी पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने इंप्लांट व दवा अपनी ओर से उपलब्ध कराकर उसकी मदद कर आपरेशन कराया. कमलानगर स्थित ओजस अस्पताल में आज उसका सफल आपरेशन हो गया. रितिका के परिवार में तीन सदस्य हैं. मां किड़नी रोगी हैं और पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करतें हैं. रितिका के आपरेशन से परिवारजनों में उसके राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की प्रबल उम्मीद उम्मीद जगी है. ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व महामंत्री गौतम सेठ ने रितिका के आपरेशन में आर्थिक सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!