आगरालीक्स…आगरा का संजय प्लेस तीन महीने में बनेगा मॉडल मार्केट. व्यापारियों ने अधिकारियों को बताईं वो समस्याएं जिनका दूर होना जरूरी…
आज मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने संजय प्लेस का जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों संग पैदल दौरा किया। जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त, स्थानीय व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी साथ में रहे। भ्रमण के अंत में अवध बैंकट हाल में संजय प्लेस की (जनकपुरी) समस्याओं से विस्तृत रुप से चर्चा की गई। मुख्य समस्यों में सीवर, स्थायी शौचालय, पेड़ों की छटाई, पार्किंग, टूटी सड़कें, पार्कों को दुरुस्त करना जैसे मुद्दे उठाए गए। जिस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को समस्याओं के निदान के लिए आदेशित करते हे कहा कि काम ऐसा हो जो लम्बे समय तक चले।
अध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने कहा कि संजय प्लेस में सीवर की विकराल समस्या है, सभी सीवर चोक हैं। ज्यादाकर ब्लॉक में सीवर लाइन नहीं हैं। मुख्य मार्ग के चारों ओर डिवायडर टूटी हैं। जनक महल जहां बनना है उस पार्किंग का सौर्नदर्यीकरण होना है। जहां गौरा पूजन होना है वहां भी सौन्दर्यीकरण होना है। सभी पार्कों को सौन्दर्यीकरण, सभी रोड दुरुस्त हों। पेड़ों की छटाई होना, जो सजावट में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इन सबके लिए जो भी सहायता व सहयोग स्थानीय लोगों व व्यापारियों से चाहिए उसके लिए तैयार हैं। विजय समा ने पार्कों की दुर्दशा की बात की।

अशोक अरोरा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट ज्यादातर बंद है। नालियां नहीं है। पानी की निकासी की विकट समस्या है। हाइमास्ट नहीं हैं। जी है वो जलती नहीं है अतिक्रमण की समस्या है अगर नगर निगम चाहे तो हम कार्यालय को जगह दे सकते हैं। अनिल वर्मा जी ने कहा कि यहां ठेल वालों ने कब्जा किया हुआ है। जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं, सीवर चोक है। हीरेन अग्रवाल ने संजय प्लेस के ब्लॉकों में शौचालयों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी।
इस पर कमिश्नर ने तत्काल नगर युक्त व जिलाधिकारी को आदेशित किया कि एक महीने यहां कैम्प करें। सभी समस्याएं एक माह में दुरुस्त हो जाएं। दोबारा समस्याएं न हो। टॉयलेट के लिए नगर आयुक्त ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से देखकर दुरुस्त करेंगे। जल्दी समस्यों के निवारण करने का आश्वासन दिया। कमिश्नर ने कहा कि कोई समस्या दोबारा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा स्थायी रूप से संजयप्लेस को सजाने का काम किया जाएगा। सभी विभागों से को-आर्डिनेट डीएम करेंगे।
कमिश्नर ने कहा 3 माह में संजय प्लेस को मॉडल मार्कट के रूप में विकसित करना है। 2024 के शुरु होने से पहले से इस स्वरूप में आ जाएगा। पेंटिंग नई कलाकृतियों से संजय प्लेस को सजाया संवारा जाएगा। मैकेनाइज पार्किंग की क्षमता बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर हीरेन अग्रवाल, अनिल रावत, विनय मित्तल, अशोक अग्रवाल, अनिल वर्मा, आरएस सेंगर, सुनील विकल, विजय सामा, चंद्रवीर, अम्बा प्रसाद गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, वरुण कपूर, राजू अग्रवाल, अशोक जैन, चतुर्भुज तिवारी, सत्यपाल आरोरा आदि उपस्थित थे।