Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Agra News: Agra’s shoe industry was also out of the tender of Gujarat Police
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेस

Agra News: Agra’s shoe industry was also out of the tender of Gujarat Police

168

आगरालीक्स (18th October 2021 Agra News)… गुजरात पुलिस भी नहीं खरीदेगी आगरा के जूते. आगरा के घरेलू जूता उद्योग को बड़ा झटका.

टेंडर से किया बाहर
गुजरात पुलिस के जूतों के टेंडर से भी तीन माह बाद अब आगरा की छोटी जूता कम्पनियों को बाहर कर दिया गया है। इससे आगरा के घरेलू जूता उद्योग को फिर बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले सीआईएसएफ दिल्ली टेंडर में शामिल होने के लिए 2500 लाख रुपये टर्नओवर की शर्त के साथ पहले ही बाहर कर चुकी है। हालांकि आगरा की छोटी जूता इकाइयों की ओर से की गई शिकायत पर सीआईएसएफ ने टेंडर निरस्त कर दिया। लेकिन आगे की स्थिति को स्पष्ट नहीं की है।

कोई भी सरकार नहीं सुन रही
बूट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व सचिव अनिल महाजन ने बताया कि आगरा का घरेलू जूता उद्योग अंतिम सांसे गिन रहा है। केन्द्र सरकार से प्रदेश सरकार तक से गुहार लगाई लेकिन आश्वासन ही मिला। तीन माह पहले गुजरात पुलिस के जूतों के टेंडर में आगरा की फर्में शामिल हुई थीं। उन्होंने टेंडर की शर्तों को क्वालीफाई कर लिया। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते जो शर्तें पहले टेंडर में नहीं थी, उन्हें लगा दिया गया।

टेंडर की शर्तों में मनमानी
उन्होंने बताया कि टेंडर की शर्तों को अपनी मनमानी से ओवर रूल कर दिया गया। पहले 40 प्रतिशत सप्लाई आर्डर मांगे गए, जिन्हें पूरा कर दिया गया। फिर प्लांट मशीनरी के बिल मांगे गए, वह भी दिखा दिए गए। इसके बाद एफडीडीआई से प्लांट एंड मशीनरी के निरीक्षण की शर्त लगा दी गई, जबकि एफडीडीआई जूते की गुणवत्ता का निरीक्षण करने वाली संस्था है।

550 करोड़ का घपला हुआ था
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के जूतों के टेंडर का भी एफडीडीआई ने निरीक्षण किया था। इसके बावजूद उसमें 550 करोड़ का घपला हुआ, जिसका संज्ञान हाईकोर्ट को लेना पड़ा। आरोप है कि दिल्ली-एनसीआर की फर्में हैं जो टेंडर को मैनेज करती हैं। एमएसएमई की छोटी फर्में खत्म हो रहीं हैं। ऐसे में सरकार का लघु व कुटिर उद्योग को बढ़ावा देने का नारा बेमानी लगता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!