Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई का लगा भोग. पांच कुंतल फूलों से हुआ राधा—कृष्ण का अभिषेक….

श्रद्धा के सुरों से गुंजायमान श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज होली के भक्तिमय रंग भी बिखरे थे। गुलाब, गेंदा, जाफरी और चमेली जैसे पांच कुंतल फूलों से जब राधा-कृष्ण का अभिषेक हुआ तो हर तरफ शंखनाद के साथ जयकारे गूंजने लगे। गोपी ड्रेस और धोती कुर्ता जैसे पारम्परिक परिधानों में सजकर आए श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण संग फूलों की होली का आनन्द लिया। कीर्तन पर श्रहरि की भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु भक्ति के अलौकिक रंग में रंगे नजर आए।

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु द्वारा संध्या आरती के उपरान्त पांच कुंतल फूलों से राधा-कृष्ण के अभिषेक के साक्षी आज भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बाई बलराम भी बने। फाग उत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में हर तरफ भक्ति के रंग बिखरी थी। इससे पूर्व दिल्ली से आए भजन गायक हरिनाम प्रभु ने ऐ री सखी मंगल गाओ री…, छीन लियो मेरा भोला सा मन, सखी री मेरो राधा रमण…, जैसे भजनों के राग छेड़े तो हर श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूमने नाचने लगा। होली के पावन पर्व के मौके पर आज भगवान को ठंडाई, मठरी, गुंजिया जैसे व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, अदिति गौरंगी, शैलेश बंसल,सुनील मनचंदा, संजीव मित्तल, सुशील अग्रवाल,विकास बंसल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्यक्ष,संजय कुकरेजा, विपिन अग्रवाल, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

हल्दी, पाकल, चुकन्दर से हर्बल रंगों से होगी होली
इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10 बजे कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में रंगों की होली होगी। जिसमें भक्तों द्वारा हल्दी, पालक, चुकन्दर, पलाश के पुष्पों आदि से तैयार किए हर्बल रंगों से श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलेंगे। भक्तों द्वारा तैयार व्यजंनों से भोग लगाया जाएगा।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

आगरा

Agra News: On the seventh foundation day, the Agra Naresh Shyam Bhakt Poshak Seva Samiti organized a Sankirtan…#agranews

आगरालीक्स…हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे..सप्तम स्थापना दिवस पर आगरा...

error: Content is protected !!