आगरालीक्स…आगरा की स्मृति पांडेय पहुंची #kbc2022 में. अमिताभ बच्चन को भेंट किया आगरा का पेठा…बताया कैसे मिला कौन बनेगा करोड़पति में जाने का मौका..
सोनी पर प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति में आगरा की स्मृति पांडे पहुंच गई. मेगा स्टार और केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन को उन्होंने आगरा का पेठा और पॉकेट वॉच भेंट की जिसे अमिताभ बच्चन ने सहसता से स्वीकार भी कर लिया. केबीसी के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जब उनका सामना अमिताभ बच्चन से हुआ तो वो काफी गदगद हो गईं. स्मृति ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात और उनकी सादगी व आत्मीयता को काफी सराहा. अमिताभ बच्चन ने भी स्मृति को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. स्मृति ने कहा कि हॉट सीट पर न बैठ पाने का मलाल तो रहा लेकिन अमिताभ बच्चन की सादगी ने मन मोह लिया.

स्मृति पांडेय आगरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी में रहती हैं. इनके पिता का नाम संजय पांडेय और मां का नाम सीमा पांडेय है. स्मृति बीटेक हैं और बेंगलुरू बेस्ड कंपनी में जॉब कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने मार्च में केबीसी में प्रतिभागिता के लिए आनलाइन कुछ सवालों के जवाब भेजे थे. इसके बाद मई में लखनऊ में प्रतिभागिता चयन के लिए अगरा राउंड हुआ. यहां उनसे पूछा गया कि आगरा में ताजमहल के अलावा और क्या फेमस है. इस पर स्मृति ने कहा कि पेठा और जूता. अच्छे काम के लिए पेठा और जूता. अच्छे काम के लिए पेठा और गलत काम के लिए जूता. इस पर इंटरव्यू लेना वाला पूरा पैनल जोर से हंसा. जुलाीई में उनके पास केबीसी में सेलेक्ट होने की कॉल आई इसके बाद हमें प्रतियोगिता के बारे में कई जानकारियां दी गईं.