आगरालीक्स…आगरा में बारिश से तापमान कम हो गया लेकिन उमस निकाल रही पसीना. जानिए आज कितना रहा तापमान और क्या हैं अभी बारिश के आसार
आगरा में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में काफी हद तक कमी आई है. इस समय तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है. लेकिन हर दिन बारिश होने के बावजूद उमस के कारण लोग अभी भी बेहाल हैं. उमस इतनी अधिक है कि जरा सी देर में ही शरीर पसीना पसीना हो जाता है. शनिवार को बादल तो नहीं छाए लेकिन धूप का प्रभाव भी इतना अधिक नहीं था.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले सप्ताह तक हर दिन बादल छाने और एक दो स्पैल में बारिश होने के आसार हैं. तीन अगस्त को आगरा में तेज बारिश हो सकती है.