आगरालीक्स…आगरा में गर्मी शुरू हो गई है..ये चुनाव वाली ‘गर्मी’ नहीं है, हकीकत वाली गर्मी है. तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक…मौसम का अपडेट…
आगरा में सर्दी अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है. गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. दिन हो या रात मौसम अब गर्मी वाला ही हो गया है. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. घरों में दिन में भी और रात में भी पंखे चल रहे हैं. बिना पंखों के नींद नहीं आ रही है. गुरुवार को भी दिन में धूप का तेज बहुत था जिसमें थोड़ी देर भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसके कारण तापमान बढ़ा है. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान अब 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, यह गुरुवार को सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

इसी सप्ताह पहुंचेंगा तापमान 36 डिग्री तक
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में इसी सप्ताह में तापमान 36 डिग्री सेलिसयस तक पहुंच सकता हे. जल्द ही लोगों को कूलर और एयरकंडीशन की हवा अच्छी लगने लगेगी. होली से पहले अच्छी खासी गर्मी पड़ सकती है.