आगरालीक्स…आगरा का तापमान अभी भी सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. धूप निकल रही हैं लेकिन गर्मी से राहत है. लेकिन इस दिन से फिर से हो सकती है गर्मी
आगरा में पिछले तीन चार दिन से गर्मी से काफी राहत है. तापमान लगातार सामान्य से नीचे चल रहा है. ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है. आज गुरुवार को सुबह से धूप निकली लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस है और ये भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल तीन दिन तक गर्मी से राहत बनी रहेगी. बारिश भी हो सकती है लेकिन 5 जून के बाद से आगरा का तापमान फिर से बदल सकता है और यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/06/23) 36.5
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/06/23) 22.2
Departure from Normal(oC) -5