आगरालीक्स…Agra News : . यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित, इंटर की परीक्षा में हर 100 में से 25 छात्र फेल, टॉपर्स देखें। ( Agra News : Agra’s UP Board 12th 76.47% & 10th 94.99 % student clear exam#Agra )
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार दोपहर में यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। आगरा का हाई स्कूल में 94.99, इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र हुए पास। इस वर्ष 33976 बालक और 27914 बालिकाएं समेत कुल 61890 छात्र शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 36435 बालक, 25480 बालिकाएं समेत कुल 61915 छात्र शामिल हुए थे।
1 शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद 90.40 प्रतिशत
2 रोहित गोला, बीआआई इंटर कॉलेज कबीस, दिव्या परिहार बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और अंशुल राजपूत, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर टीडीआई सिटी 89.20 प्रतिशत
3 पुष्पेंद्र राठौर, हेतसिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद 89 प्रतिशत
आगरा के 10 वीं के टॉपर्स
1 मोनिका धाकरे, एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद 94.50 प्रतिशत
2 विनीत वर्मा एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी और अनुष्का धाकरे पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल 94 प्रतिशत
गुंजन शर्मा, गणपति विद्या मंदिर जौनई 93.83 प्रतिशत